प्रथम गीता देवी स्मारक टी-20 (U-19) क्रिकेट प्रतियोगिता: 23 मई को होंगे ट्रायल, राहुल सप्रू मैदान पर जुटेंगे युवा खिलाड़ी

 

 

 

कानपुर, 23 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध एवं फ्रेन्ड्स क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम गीता देवी स्मारक टी-20 (अंडर-19) क्रिकेट प्रतियोगिता के ट्रायल 23 मई 2026 को राहुल सप्रू मैदान, शुक्लागंज में प्रातः 6:30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन सचिव जहीरउद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर सहित अन्य जिलों के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने अभी तक प्रतियोगिता के लिए आवेदन पत्र नहीं भरा है, वे ट्रायल के दिन ही राहुल सप्रू मैदान से फॉर्म प्राप्त कर शुल्क जमा करके ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों से समय पर मैदान पहुंचने की अपील की है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट से जोड़ना है।

अधिक जानकारी के लिए आयोजन सचिव जहीरउद्दीन से मोबाइल नंबर 9044564652 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment