जून के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी अण्डर-19 दिन/रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता

 

 

  • राहुल सप्रू मैदान पर टी-20 प्रारूप में होंगे मुकाबले, 27 मई तक जमा होंगे आवेदन फार्म

 

कानपुर, 18 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम संदेश फाउण्डेशन अण्डर-19 दिन/रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता जून माह के द्वितीय सप्ताह से राहुल सप्रू मैदान पर प्रारम्भ होने जा रही है। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले टी-20 प्रारूप में दिन एवं रात्रि में खेले जाएंगे, जिससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

आयोजन सचिव Ajit Singh ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी अपने आवेदन फार्म 27 मई 2026 तक निर्धारित शुल्क के साथ राम स्पोर्ट्स, जरीब चौकी, केसीए कार्यालय तथा सप्रू मैदान, शुक्लागंज में जमा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल प्रदान करना तथा रात्रिकालीन क्रिकेट के अनुभव से परिचित कराना है। क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस अनूठी प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।