आदित्य की घातक गेंदबाजी से फ्रेंड्स यूनियन की शानदार जीत

 

 

  • के.डी.एम.ए. लीग के जूनियर डिवीजन मुकाबले में एच.बी.टी.यू. को 87 रनों से हराया

 

कानपुर, 17 मई।

Kanpur Cricket Association के तत्वावधान में आयोजित के.डी.एम.ए. लीग के जूनियर डिवीजन मुकाबले में फ्रेंड्स यूनियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एच.बी.टी.यू. को 87 रनों से पराजित कर 5 महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए। एच.बी.टी.यू. मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में फ्रेंड्स यूनियन के आदित्य सिंह ने अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स यूनियन की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए। टीम की ओर से हर्ष मिश्रा ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 34 रन बनाए, जबकि आदर्श गुप्ता ने 28 रनों का योगदान दिया। ओम ने भी 17 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूत आधार प्रदान किया।

एच.बी.टी.यू. की ओर से इशू राजपूत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। आशुतोष दुबे ने भी 31 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए।

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एच.बी.टी.यू. की शुरुआत बेहद खराब रही। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम कभी भी लक्ष्य की ओर बढ़ती नजर नहीं आई और पूरी टीम 19.4 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अंकित यादव ने 20 तथा ललित ने 16 रन बनाए।

फ्रेंड्स यूनियन की ओर से आदित्य सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 41 रन देकर 6 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर फ्रेंड्स यूनियन ने मुकाबला 87 रनों से अपने नाम कर लिया।

संक्षिप्त स्कोर

फ्रेंड्स यूनियन : 182/7 (40 ओवर)

हर्ष मिश्रा 34, आदर्श गुप्ता 28

इशू राजपूत 4/21

एच.बी.टी.यू. : 95 ऑलआउट (19.4 ओवर)

अंकित यादव 20, ललित 16

आदित्य सिंह 6/41

परिणाम : फ्रेंड्स यूनियन 87 रनों से विजयी।

Leave a Comment