कानपुर वारियर्स एवं जी.टी.बी. वारियर्स की शानदार जीत

 

 

 

  • सी.सी.एल. टी-20 में धर्मेन्द्र यादव और शेख मुश्ताक बने जीत के नायक

 

कानपुर, 17 मई।

Kanpur Cricket Association द्वारा आयोजित सी.सी.एल. (CCL T-20) प्रतियोगिता में खेले गए मुकाबलों में कानपुर वारियर्स एवं जी.टी.बी. वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीत लिए। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

धर्मेन्द्र यादव की दमदार पारी से कानपुर वारियर्स विजयी

पहले मुकाबले में स्पार्क इंटरनेशनल ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 157 रन बनाए। टीम की ओर से प्रमोद पाटिल ने 33, जहीरउद्दीन ने 28, अभिलाष चतुर्वेदी ने 20 एवं अविनाश ने 19 रनों का योगदान दिया। कानपुर वारियर्स की ओर से आशीष यादव और सौरभ गुप्ता ने दो-दो विकेट हासिल किए।

158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर वारियर्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 4 विकेट पर 158 रन बनाकर मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। धर्मेन्द्र यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 62 रन बनाए और टीम की जीत के नायक बने। आशीष ने 18 रनों का योगदान दिया। स्पार्क इंटरनेशनल की ओर से जहीरउद्दीन ने 23 रन देकर 2 विकेट लिए।

परिणाम : कानपुर वारियर्स 6 विकेट से विजयी।

मैन ऑफ द मैच : धर्मेन्द्र यादव (कानपुर वारियर्स)।

Sheikh mushtaq

संतोष गुप्ता और शेख मुश्ताक के दम पर जी.टी.बी. वारियर्स की बड़ी जीत

दूसरे मुकाबले में ब्लू वारियर्स की टीम 17.4 ओवर में 124 रन पर ऑलआउट हो गई। स्वर टंडन ने 42, निहाल ने 18 एवं धर्मेन्द्र यादव ने 17 रन बनाए। जी.टी.बी. वारियर्स की ओर से संतोष गुप्ता ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि चेतन सिंह ने 3 और शेख मुश्ताक ने 2 विकेट अपने नाम किए।

125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जी.टी.बी. वारियर्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 1 विकेट पर 128 रन बनाकर मुकाबला आसानी से जीत लिया। शेख मुश्ताक ने 43 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि हरिओम ने 23 रन बनाए। ब्लू वारियर्स की ओर से आफाक और हसीन को 2-2 विकेट मिले।

परिणाम : जी.टी.बी. वारियर्स 9 विकेट से विजयी।

मैन ऑफ द मैच : शेख मुश्ताक (जी.टी.बी. वारियर्स)।

Leave a Comment