राहुल और दिव्यांशु के शतकों से साउथ जिमखाना की 265 रन से धमाकेदार जीत

 

 

 

  • केडीएमए क्रिकेट लीग में बीसीए को एकतरफा मुकाबले में हराया, राहुल यादव और दिव्यांशु प्रताप ने जड़े शानदार शतक

 

कानपुर, 16 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत पी०ए०सी० मैदान पर खेले गए मुकाबले में साउथ जिमखाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बी०सी०ए० को 265 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर दिया। टीम की जीत में राहुल यादव और दिव्यांशु प्रताप के शानदार शतक निर्णायक साबित हुए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ जिमखाना ने निर्धारित 40 ओवरों में 4 विकेट खोकर 333 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। राहुल यादव ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 131 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दिव्यांशु प्रताप ने नाबाद 100 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा अभिनव सिंह ने 38 और दिव्यांशु शुक्ला ने 31 रनों का योगदान दिया। बी०सी०ए० की ओर से युवराज सिंह ने 2 विकेट हासिल किए।

334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी०सी०ए० की टीम साउथ जिमखाना के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 16.5 ओवरों में मात्र 68 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से ब्रजेश कुमार ने 24 और फरदीन अंसारी ने 21 रन बनाए। साउथ जिमखाना की तरफ से आदित्य मौर्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अखिलेश यादव ने 26 रन देकर 2 विकेट झटके।

इस जीत के साथ साउथ जिमखाना ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है।

Leave a Comment