कानपुर में 24 मई से जिला स्तरीय बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आगाज

 

 

  • सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे आयोजित
  • खिलाड़ियों को मूल दस्तावेज साथ लाने के निर्देश, प्रतिबंधित टूर्नामेंट में भाग लेने पर होगी कार्रवाई

 

कानपुर, 14 मई।

स्थानीय ग्रीन पार्क क्रीड़ा संकुल में 24 मई 2026 से सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग की जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है, जिसमें जिले के विभिन्न बॉक्सिंग क्लब, बॉक्सिंग अकादमी और स्कूलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व खिलाड़ियों का भार एवं स्वास्थ्य परीक्षण प्रतिदिन सुबह 9 बजे से किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों को अपने मूल दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, माता-पिता का आधार कार्ड, स्कूल रिपोर्ट कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं हाईस्कूल की मार्कशीट साथ लाना अनिवार्य होगा।

आयोजकों ने खिलाड़ियों से समय का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने की अपील की है, ताकि प्रतियोगिता का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।

बनारस ट्रॉफी में भाग लेने पर कार्रवाई की चेतावनी

कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन ने खिलाड़ियों के लिए विशेष सूचना जारी करते हुए कहा है कि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) अथवा उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन से जुड़े कोई भी खिलाड़ी 16 मई 2026 से बनारस में आयोजित होने वाली बनारस ट्रॉफी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे। यह प्रतियोगिता इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन (IABF) के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई खिलाड़ी इस प्रतिबंध के बावजूद उक्त प्रतियोगिता में भाग लेता है तो उसके खिलाफ संगठनात्मक स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित तथा कोषाध्यक्ष भगवान दीन ने खिलाड़ियों और अभिभावकों से दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Comment