प्रथम गीता देवी स्मारक अंडर-19 टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता इसी माह से

 

 

 

  • कानपुर व अन्य जिलों के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, 21 मई तक उपलब्ध होंगे प्रवेश फॉर्म

 

कानपुर, 14 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से संबद्ध फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रथम गीता देवी स्मारक टी-20 (अंडर-19) क्रिकेट प्रतियोगिता इसी माह से गीता देवी क्रिकेट एकेडमी, मंटोरा मैदान पर शुरू होगी। प्रतियोगिता में कानपुर समेत अन्य जिलों के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर सकेंगे।

आयोजकों के अनुसार केवल वही खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2007 के बाद की होगी। प्रतियोगिता के लिए आवेदन फॉर्म 21 मई तक के०सी०ए० कार्यालय चुन्नीगंज, फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी कल्याणपुर तथा गीता कैफे, गीता नगर क्रॉसिंग से प्राप्त किए जा सकते हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी आयोजन सचिव जहीरउद्दीन से मोबाइल नंबर 9044564652 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को निखारना है।

Leave a Comment