देव दुबे के शानदार खेल से क्रिक आई-टी क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

 

 

  • सुनील तिवारी स्मारक अण्डर-13 क्रिकेट लीग

 

कानपुर, 6 मई।

Kanpur Cricket Association द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अण्डर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में क्रिक आई-टी क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए के०डी०एम०ए० क्रिकेट एकेडमी को 103 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिक आई-टी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए। टीम की ओर से देव दुबे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 70 रन बनाए, जबकि शिवांश कुमार ने 38 और शौर्य तिवारी ने 33 रनों का योगदान दिया। के०डी०एम०ए० क्रिकेट एकेडमी की ओर से माधव गुप्ता ने 25 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी के०डी०एम०ए० क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 23.4 ओवरों में 108 रन पर सिमट गई। कार्तिक सिंह ने 52 रन और वीर सिंह ने 20 रन बनाए। क्रिक आई-टी की ओर से मो० फहद और कुबेर तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके।

क्रिक आई-टी क्रिकेट एकेडमी ने यह मुकाबला 103 रनों से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए देव दुबे को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

Leave a Comment