केडीएमए क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में, ब्लू स्टार को 93 रनों से हराया

 

 

  • शानदार जीत के साथ केडीएमए ने बनाई अंतिम चार में जगह
  • सब हेड: अमृत और माधव के अर्धशतक, अनुपम की घातक गेंदबाजी से मिली जीत

 

 

कानपुर, 4 मई।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग में केडीएमए क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लू स्टार क्रिकेट एकेडमी को 93 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

कानपुर साउथ बी मैदान पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केडीएमए क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बनाए। टीम की ओर से अमृत और माधव गुप्ता ने शानदार अर्धशतक (50-50 रन) जड़े। ब्लू स्टार की ओर से नैतिक निषाद और अनुकल्प रौनी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि नयन सिंह को भी 2 विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू स्टार क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.1 ओवर में 70 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अनुकल्प सैनी ने 24 रन बनाए। केडीएमए की ओर से अनुपम ने 15 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि माधव गुप्ता ने भी 2 विकेट हासिल किए।

इस जीत के साथ केडीएमए क्रिकेट एकेडमी ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। शानदार प्रदर्शन के लिए माधव गुप्ता को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

 

Leave a Comment