क्रिकवर्षा सीजन-1 इंटर स्कूल टी-20 टूर्नामेंट का भव्य आगाज, पहले दिन दिखे रोमांचक मुकाबले

 

 

 

  • 13 स्कूलों की टीमें मैदान में, DPS कल्याणपुर, DPS उन्नाव, एलेनहाउस पनकी और पीपीएन इंटर कॉलेज ने दर्ज की जीत

 

कानपुर, 4 मई।

कानपुर स्पोर्ट्स एंड कल्चर इवेंट्स द्वारा आयोजित “क्रिकवर्षा सीजन–1 इंटर-स्कूल क्रिकेट टी-20 टूर्नामेंट 2026” का शुभारंभ सोमवार को शशिकांत खांडेकर क्रिकेट ग्राउंड, वीएसएसडी में हुआ। उद्घाटन छावनी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ काशीवर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टूर्नामेंट में कुल 13 विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं और पहले ही दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

पहले मुकाबले में DPS कल्याणपुर की आसान जीत

पहले मैच में पंडित दीनदयाल विद्यालय की टीम 48 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में दिल्ली पब्लिक स्कूल, कल्याणपुर ने 8 विकेट से आसान जीत दर्ज की।

DPS उन्नाव ने बनाया बड़ा स्कोर

दूसरे मैच में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उन्नाव ने 188 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भगवती एजुकेशन सेंटर 143 रन पर ऑल आउट हो गया और DPS उन्नाव ने शानदार जीत हासिल की।

एलेनहाउस पनकी ने 12 ओवर में किया लक्ष्य हासिल

तीसरे मुकाबले में एम.आर. जयपुरिया स्कूल, नरामऊ ने 109 रन बनाए। जवाब में एलेनहाउस पब्लिक स्कूल, पनकी ने 12 ओवर में ही 110 रन बनाकर 8 विकेट से मैच अपने नाम किया।

पीपीएन इंटर कॉलेज का दबदबा

चौथे मुकाबले में पीपीएन इंटर कॉलेज ने 188 रन का मजबूत स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीएनएसडी इंटर कॉलेज की टीम 78 रन पर सिमट गई और पीपीएन इंटर कॉलेज ने शानदार जीत दर्ज की।

ये रहे मैन ऑफ द मैच

पहले दिन के मुकाबलों में आदित्य शुक्ला (DPS कल्याणपुर), अभिनव बाजपेई (DPS उन्नाव), तन्मय त्रिवेदी (एलेनहाउस पनकी) और तुषार पाल (पीपीएन इंटर कॉलेज) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मंगलवार के मुकाबलों का कार्यक्रम

गीता देवी क्रिकेट ग्राउंड, मंटोरा (ग्राउंड A और B) तथा शशिकांत खांडेकर क्रिकेट ग्राउंड, वीएसएसडी में मंगलवार सुबह 7:30 बजे से मुकाबले खेले जाएंगे। प्रमुख मैचों में DPS कल्याणपुर बनाम मंटोरा स्कूल और जीएनके इंटर कॉलेज बनाम DPS उन्नाव शामिल हैं, जबकि एलेनहाउस खलासी लाइन का मुकाबला गौरव इंटरनेशनल स्कूल से होगा।

आयोजन में इनकी रही भूमिका

टूर्नामेंट के संयोजक डॉ. विकास विक्टर के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर अजय मिश्रा, केतन सोनकर, प्रदीप, धर्मेंद्र पाल और विकास जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment