- नियमितता और समर्पण से 50 खिलाड़ियों के बीच बनाई खास पहचान, किट बैग देकर बढ़ाया हौसला
कानपुर, 3 मई।
कानपुर विद्या मंदिर खेल अकादमी में अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने वाले 7 वर्षीय वात्सल्य को ‘सबसे अनुशासित खिलाड़ी’ के रूप में सम्मानित किया गया। अकादमी के मुख्य कोच शुशील गुप्ता द्वारा उन्हें किट बैग प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

कम उम्र में बड़ी पहचान
मात्र 7 वर्ष की आयु में वात्सल्य ने लगभग 50 खिलाड़ियों के बीच अपनी नियमित उपस्थिति, मेहनत और अनुशासन के बल पर विशेष पहचान बनाई है। उनकी लगन और निरंतरता ने उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग स्थान दिलाया।

अनुशासन और समर्पण बना प्रेरणा
प्रोफेसर -अवधेश कुमार शर्मा (हृदय रोग विशेषज्ञ *एलपीएस इंस्टिट्यूट ऑफ़ कार्डियोलॉजी) के बेटे वात्सल्य का समर्पण और अनुकरणीय व्यवहार अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। अकादमी के प्रशिक्षकों का मानना है कि उनकी यह विशेषता भविष्य में उन्हें बड़ी उपलब्धियों तक ले जा सकती है।
चेयरमैन ने दी बधाई और प्रेरणा
अकादमी के चेयरमैन डी.सी. गुप्ता ने वात्सल्य को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों को अनुशासन और प्रतिबद्धता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का पहला कदम अनुशासन ही है।
गणमान्य उपस्थित रहे
इस अवसर पर कनक मिश्रा, आर.के. गुप्ता, संजय प्रजापति, देविशा यादव, अनुज गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और वत्सल्या का उत्साहवर्धन किया।