29वीं यूपी सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए कानपुर टीम घोषित

 

  • अरमापुर ट्रायल के बाद 15 खिलाड़ियों का चयन, 45 एथलीट्स ने लिया हिस्सा

 

कानपुर, 1 मई।

जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर द्वारा 29वीं उत्तर प्रदेश सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए पुरुष एवं महिला वर्ग की टीम घोषित कर दी गई है। चयन ट्रायल अरमापुर स्थित फील्ड गन फैक्ट्री मैदान में आयोजित किए गए, जिसमें शहर के 45 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ट्रायल के बाद 16 खिलाड़ियों का चयन
कठोर प्रतिस्पर्धा के बीच चयन समिति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कुल 16 खिलाड़ियों का चयन किया। चयनित खिलाड़ियों में वर्षा यादव, अभिराज तोमर, कार्तिक यादव, अंकित, आदर्श, संजय, सोनू राही, शिलांग, विनायक, पवन, अमृतेश, सूरज, अनुष्ठा तनराकर, आयुषी सिंह, करिश्मा और विनय कुमार शामिल हैं।

अनुभवी अधिकारियों की निगरानी में ट्रायल
चयन प्रक्रिया जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के वरिष्ठ संयुक्त सचिव दिनेश सिंह भदौरिया, शिव यादव एवं अन्य पदाधिकारियों की निगरानी में पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई।

निशुल्क ट्रायल, खिलाड़ियों को मिला मौका
एसोसिएशन द्वारा ट्रायल पूरी तरह निशुल्क आयोजित किए गए, जिससे अधिक से अधिक खिलाड़ियों को अवसर मिल सके। इस पहल की खिलाड़ियों और अभिभावकों ने सराहना की।

टीम प्रबंधन की जिम्मेदारी तय
टीम के सुचारू संचालन के लिए पुरुष वर्ग के मैनेजर के रूप में शिव यादव और महिला वर्ग की मैनेजर के रूप में शिवानी गौतम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
चयनित टीम अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेगी। खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Leave a Comment