लगातार दूसरे वर्ष नेशनल में चयनित हुए धनराज भुइयां, कानपुर का बढ़ाया मान

 

 

 

देहरादून में 4 से 7 जून तक होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

कानपुर, 29 अप्रैल।

कानपुर के होनहार खिलाड़ी धनराज भुइयां ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने लगातार दूसरे वर्ष राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है।

पिछले वर्ष भी धनराज ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने राज्य के लिए ब्राउन मेडल हासिल किया था। उनके इसी निरंतर प्रदर्शन और मेहनत का परिणाम है कि इस वर्ष भी उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

इस बार राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में 4 जून से 7 जून तक किया जाएगा, जिसमें धनराज अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

धनराज की इस उपलब्धि पर शहर के खेल जगत में खुशी की लहर है। शहर के सचिव सुनील कुमार शुक्ला के साथ-साथ कोच सामाजिक वर्मा, मोंटी निषाद और आशीष गौतम ने उन्हें लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment