- ईडब्ल्यूएस बैच के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जूडो प्रतियोगिता में रजत और कांस्य पदक हासिल
कानपुर, 29 अप्रैल।
द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के ईडब्ल्यूएस बैच के खिलाड़ियों ने 55वीं केवीएस रीजनल स्पोर्ट्स मीट–2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतकर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन केवी नं. 1 चकेरी में किया गया, जहां खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

प्रत्यूषी ने जीता रजत, शौर्य ने कांस्य पदक
टीएसएच की खिलाड़ी Pratyushi Sonkar ने शानदार मुकाबले खेलते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं Shaurya Sonkar ने कड़े मुकाबलों के बीच कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रोफेशनल ट्रेनिंग का दिखा असर
इन खिलाड़ियों की सफलता न केवल उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि टीएसएच में दी जा रही प्रोफेशनल कोचिंग और आधुनिक प्रशिक्षण व्यवस्था की गुणवत्ता को भी प्रमाणित करती है।
ईडब्ल्यूएस खिलाड़ियों को मिल रहा मंच
टीएसएच की यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के बच्चों को निशुल्क खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। ऐसे ही प्रयासों से प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का सपना साकार कर रहे हैं।