- कानपुर में “अस्मिता खेलो इंडिया” महिला हैंडबॉल लीग का सफल आयोजन
- छह टीमों ने दिखाया दमखम, खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
- मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह, विजेता-उपविजेता टीमों को किया सम्मानित
- निर्णायक मंडल की भूमिका रही अहम, प्रतियोगिता का सफल संचालन
कानपुर, 22 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वाधान में “अस्मिता खेलो इंडिया महिला हैंडबॉल लीग” का आयोजन बुधवार को कानपुर के मोतीलाल खेड़िया स्कूल मैदान में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने भाग लेते हुए शानदार खेल कौशल और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में मोतीलाल खेड़िया स्कूल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं, कानपुर विद्या मंदिर की टीम ने भी सराहनीय खेल दिखाते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन चंदोला और कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत आदित्य दीक्षित ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसमें हरप्रीत सिंह, अनुज सिंह, सुचिता सिंह और आनंद ने निष्पक्ष निर्णय सुनिश्चित किए।