के०डी०एम०ए० क्रिकेट एकेडमी 9 विकेट से विजयी

 

 

  • प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अण्डर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग 
  • अनुपम की घातक गेंदबाजी और अनुरुद्ध की शानदार पारी से आसान जीत

 

कानपुर 17 अप्रैल।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अण्डर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के अंतर्गत कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में के०डी०एम०ए० क्रिकेट एकेडमी ने आर०पी०सी०ए० क्रिकेट एकेडमी को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आर०पी०सी०ए० क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 15 ओवर में मात्र 40 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आयुष्मान गौर ने सर्वाधिक 13 रन बनाए। के०डी०एम०ए० की ओर से अनुपम ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि शिवांश ने 1 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी के०डी०एम०ए० क्रिकेट एकेडमी ने महज 5.4 ओवर में 1 विकेट खोकर 41 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कार्तिक सिंह ने 14 रन और अनुरुद्ध सिंह ने नाबाद 21 रन की उपयोगी पारी खेली। आर०पी०सी०ए० की ओर से अजितेश को 1 विकेट मिला।

संक्षिप्त स्कोर:

आर०पी०सी०ए० क्रिकेट एकेडमी – 40 रन, सभी आउट (15 ओवर)

आयुष्मान गौर 13 रन; अनुपम 5/13, शिवांश 2/1

के०डी०एम०ए० क्रिकेट एकेडमी – 41/1 (5.4 ओवर)

कार्तिक सिंह 14 रन, अनुरुद्ध सिंह 21* रन; अजितेश 1/4

परिणाम: के०डी०एम०ए० क्रिकेट एकेडमी 9 विकेट से विजयी

प्लेयर ऑफ द मैच: अनुपम

Leave a Comment