- सप्रू मैदान पर टीम ‘एफ’ बनाम ‘ई’ के बीच हुआ मुकाबला
- बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को किया प्रभावित
कानपुर 14 अप्रैल।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन (सत्र 2026-27) के अण्डर-19 ट्रायल के अंतर्गत सप्रू मैदान पर टीम ‘एफ’ और टीम ‘ई’ के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने का भरपूर प्रयास किया।
एसोसिएशन के सचिव कौशल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रायल मैच में बल्लेबाजी में आर्यन सिंह, हेमन्त अवस्थी, सरस यादव, दिव्यांश कुमार साहू, रंधीर भदौरिया और वंश निगम ने प्रभावशाली पारियां खेलीं। वहीं गेंदबाजी में निजाम, आयुष कश्यप, शोएब अली और प्रानवीर सिंह ने अपनी सटीक गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।
ट्रायल मैच का उद्देश्य उभरते खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और आगामी सत्र के लिए प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन करना है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम टीम का चयन किया जाएगा।