नीतू सिंह बनीं योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की चेयरमैन

 

 

 

 

  • योग क्षेत्र में अनुभव और नेतृत्व क्षमता का मिला सम्मान
  • प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार को नई दिशा देने की उम्मीद, पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

 

कानपुर 11 अप्रैल 2026।

योगा एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश ने श्रीमती नीतू सिंह को संस्था का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में एसोसिएशन ने बताया कि योग क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, व्यापक अनुभव और प्रभावी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्रीमती नीतू सिंह वर्तमान में वी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर में बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की सचिव के पद पर कार्यरत हैं और लंबे समय से योग के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनकी नियुक्ति से एसोसिएशन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में संस्था न केवल प्रदेश स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी योग के प्रचार-प्रसार को और अधिक सशक्त बनाएगी। साथ ही विभिन्न योग कार्यक्रमों, प्रशिक्षण शिविरों और प्रतियोगिताओं को भी नया विस्तार मिलेगा।

योगा एसोसिएशन ऑफ इंडिया से संबद्ध यह संस्था लगातार योग प्रतिभाओं के विकास और राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों के सफल संचालन के लिए प्रतिबद्ध रही है।

इस अवसर पर एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रीमती नीतू सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Comment