स्पेशल ओलंपिक्स के तहत बॉलिंग का राज्य स्तरीय ट्रायल 14 अप्रैल को नोएडा में

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

चयनित खिलाड़ी दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-71 में होगा आयोजन, दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर

 

कानपुर, 11 अप्रैल।

स्पेशल ओलंपिक्स भारत उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बॉलिंग खेल का राज्य स्तरीय ट्रायल 14 अप्रैल 2026 को नोएडा में आयोजित किया जा रहा है। यह ट्रायल नोएडा स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-71 में संपन्न होगा, जिसमें प्रदेशभर से दिव्यांग खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ी आगामी 20 से 25 अप्रैल 2026 तक दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी।

कानपुर से जिन स्कूल, कॉलेज या संस्थाओं के दिव्यांग खिलाड़ी इस ट्रायल में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वे सत्येंद्र सिंह यादव (मोबाइल: 8090333726) एवं कृष्णा शर्मा (मोबाइल: 9140210250) से संपर्क कर सकते हैं।

आयोजकों ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा है कि यह आयोजन खेलों के माध्यम से समावेशिता और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment