- 33 रनों से हराकर यशराज क्रिकेट एकेडमी को किया परास्त
- अनन्त की उपयोगी पारी और फैज के चार विकेट बने टर्निंग पॉइंट
कानपुर, 6 अप्रैल।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अण्डर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के अंतर्गत कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मुकाबले में कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यशराज क्रिकेट एकेडमी को 33 रनों से पराजित कर दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 31.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 149 रन बनाए। टीम की ओर से अनन्त कुमार मिश्रा ने 49 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि रूद्र सैनी ने 30 और कार्तिक जूनियर ने 22 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में विपक्ष की ओर से आभास ने 13 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि दक्ष और संदीप पाल ने 2-2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यशराज क्रिकेट एकेडमी की टीम 26.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अनन्त ने 55 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जबकि दक्ष ने 17 रन बनाए। कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी की ओर से फैज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 रन देकर 4 विकेट लिए और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। अनन्त कुमार मिश्रा ने भी 15 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
फैज के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
संक्षिप्त स्कोर:
कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी – 149 ऑल आउट (31.4 ओवर)
यशराज क्रिकेट एकेडमी – 116 ऑल आउट (26.2 ओवर)
परिणाम:
कामर्शियल क्रिकेट एकेडमी 33 रनों से विजयी