यूपी क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कानपुर टीम का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत कई पदक जीते

 

  • बालिका वर्ग में तीन स्वर्ण, तीन रजत और बालक वर्ग में एक स्वर्ण, दो रजत व चार कांस्य पदक हासिल

 

कानपुर, 06 अप्रैल।

आगरा में 3 से 5 अप्रैल 2026 तक आयोजित उत्तर प्रदेश क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में प्रदेशभर से लगभग 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कानपुर की 32 सदस्यीय टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।

बालिका वर्ग में अर्चना पांडे (53 किग्रा, सीनियर), रिया सिंह (57 किग्रा) और शर्मीला सिंह (63 किग्रा) ने कड़े मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं आयुषी यादव (52 किग्रा), निशा वर्मा (63 किग्रा) और प्राची ठाकुर (57 किग्रा) ने रजत पदक जीते।

पुरुष/बालक वर्ग में सब-जूनियर श्रेणी में दिव्यांशु (66 किग्रा) ने स्वर्ण पदक, पियूष राजपूत (93 किग्रा) ने रजत पदक जीता। वहीं विशेष सिंह (59 किग्रा), अभिषेक (66 किग्रा) और तैय्यब खान (93 किग्रा) ने कांस्य पदक प्राप्त किए। जूनियर वर्ग में अभिषेक राजपूत (83 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता, जबकि सीनियर वर्ग में अभिषेक कटियार (83 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया।

टीम के कोच संदीप निगम, मैनेजर मो. शिबली तथा ऑफिसियल्स सुश्री मृदुला अग्रवाल और चिराग निगम रहे। टीम की वापसी पर अध्यक्ष राजेश पाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।

Leave a Comment