- हापुड़ में आयोजित प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन
- उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन ने किया सम्मानित, खेल जगत में खुशी की लहर
हापुड़, 4 अप्रैल 2026
हापुड़ जिले में 1 से 3 अप्रैल तक आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कानपुर के संजीव दीक्षित को सर्वश्रेष्ठ निर्णायक घोषित किया गया। इस उपलब्धि से कानपुर सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।
प्रतियोगिता के दौरान संजीव दीक्षित ने अपने निष्पक्ष और सटीक निर्णयों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए निर्णायक मंडल द्वारा उन्हें “बेस्ट जज” के सम्मान से नवाजा गया।
खेल जगत से मिली बधाइयां
इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार सहित हसन रजा ज़ैदी, वीरेंद्र त्रिपाठी, एसपी महेश्वरी, अरुण शर्मा, श्याम मिश्रा, मनीष हजारिया, मुकेश झा, नरेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र शिरोमणि, सुरेश शिरोमणि, भगवान दीन, शैलेंद्र सिंह, रवि कठेरिया, संदीप सिंह, संतोष त्यागी, कंचन भारती, आरती शर्मा एवं स्वामी बाजपेई सहित अनेक खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
कानपुर के लिए गौरव का क्षण
संजीव दीक्षित की इस उपलब्धि को कानपुर के खेल जगत के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है। उनकी इस सफलता से न केवल निर्णायकों की भूमिका को सम्मान मिला है, बल्कि युवा खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों को भी प्रेरणा मिलेगी।