ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट परीक्षा 2026 संपन्न, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

 

 

 

  • लखनऊ में आयोजित परीक्षा में कानपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न डैन श्रेणियों में हासिल की सफलता
  • राजाजीपुरम मिनी स्टेडियम में हुआ आयोजन

 

कानपुर, 02 अप्रैल।

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव राज कुमार कश्यप द्वारा 2 अप्रैल 2026 को लखनऊ के मिनी स्टेडियम, राजाजीपुरम में ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन से जुड़े विभिन्न संस्थानों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर के खिलाड़ियों का दबदबा

कमला नगर स्थित पदमपद सिंघानिया एजुकेशन सेंटर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। काव्यांशी स्वरूप श्रीवास्तव ने ब्लैक बेल्ट 3rd डैन प्राप्त किया, जबकि उत्कर्षिणी गुप्ता, पार्थ अग्निहोत्री, मनन अरोड़ा और आरव सिंह को 2nd डैन मिला। यशस्वी सिंह, अभेद भसीन, वर्धन रस्तोगी, आराध्या अग्रवाल, सांवी अग्रवाल, देविका त्रिपाठी और विदिता निगम ने 1st डैन हासिल किया। खिलाड़ियों को कोच प्रदीप सिंह चौहान (5th डैन) का मार्गदर्शन मिला।

अन्य संस्थानों के खिलाड़ियों ने भी दिखाई प्रतिभा

जी.एन.के. ताइक्वांडो ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के खुशांक सिंह, कुशाग्र गुप्ता, दैविक अग्रवाल और आदर्श कपूर ने सफलता प्राप्त की। वहीं आर्चीज़ ताइक्वांडो अकादमी के त्रिशा वर्मा, अनय यादव, मो. अरीब अंसारी, कुशाग्र शुक्ला, आर्यन यादव और कुशाग्र विश्वकर्मा ने 1st डैन हासिल किया।

डिफेंड अकादमी सहित कई संस्थानों के खिलाड़ी सफल

डिफेंड ताइक्वांडो अकादमी के अनन्या कटियार, आर्यन शुक्ला, शौर्य पटेल, आद्रिका त्यागी, प्रखर गौर, अक्षंश भारती और सारांश अवस्थी ने 1st डैन प्राप्त किया। इसके अलावा गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स अकादमी से यशस्वी सिंह, हरसहाय स्कूल से तनिष्का सोनकर और द एथलीट्स फोर्ज से कृष्णा सिंह ने भी 1st डैन हासिल किया।

अन्य खिलाड़ियों को भी मिला उच्च डैन

एलन हाउस की दिव्यांशी साहू, कात्यान स्कूल की दीक्षा निगम और एम.आर. जयपुरिया के स्पर्श सिंह ने ब्लैक बेल्ट 2nd डैन प्राप्त कर अपने संस्थानों का नाम रोशन किया।

पदाधिकारियों ने दी बधाई

कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश दीक्षित, उपाध्यक्ष बलराम यादव, अविनाश चंद्र द्विवेदी, कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, सह सचिव सत्येंद्र सिंह यादव, धर्मेश कुमार और राम गोपाल बाजपेई ने सभी खिलाड़ियों और कोचों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment