स्टारलेट, इलेवेन स्टार और नेशनल क्लब की शानदार जीत

 

 

  • केडीएमए लीग के मुकाबलों में दिखा दमदार प्रदर्शन,

 

कानपुर 30 मार्च।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में कानपुर स्टारलेट, इलेवेन स्टार और नेशनल क्लब सहित अन्य टीमों ने प्रभावशाली जीत दर्ज की। विभिन्न मैदानों पर खेले गए इन मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया।

गीता देवी-मंटोरा मैदान:

कानपुर जिमखाना की टीम 29.5 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। लकी तिवारी (38) और सचिन राहेजा (22) ने संघर्ष किया। जवाब में कानपुर स्टारलेट ने 14.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 125 रन बनाते हुए 5 विकेट से आसान जीत हासिल की। गुरविन्दर सिंह (46) और श्रेयांस सिंह (38) ने अहम भूमिका निभाई।

सप्रू मैदान:

इलेवेन स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126 रन बनाए। देवांश दुबे और साहिल पाल ने 18-18 रन बनाए। जवाब में वीनस क्लब 121 रन पर सिमट गई। इलेवेन स्टार ने 5 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। देवांश दुबे (5 विकेट) और अर्पित पाण्डे (4 विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की।

राम लखन भट्ट मैदान:

नेशनल क्लब ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 281 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। शेख मुश्ताक (66) और गहेन्द्र प्रताप (35) ने शानदार बल्लेबाजी की। लक्ष्य का पीछा करते हुए केजीएससी की टीम 126 रन पर ऑल आउट हो गई। नेशनल क्लब ने 155 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

इन मुकाबलों में खिलाड़ियों के ऑलराउंड प्रदर्शन ने लीग को और भी रोमांचक बना दिया।

Leave a Comment