सुशील और अंकुल के ऑलराउंड प्रदर्शन से पटेल प्रॉपर्टी चैंपियन

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • कानपुर क्रिकेट लीग (संडे लीग-8) के अंतर्गत दिन-रात्रि फाइनल मुकाबले में पटेल प्रॉपर्टीज ने ब्लू वॉरियर्स को 3 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया

 

कानपुर, 30 मार्च

कानपुर, 30 मार्च। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कानपुर क्रिकेट लीग (संडे लीग-8) के अंतर्गत राहुल सप्रू मैदान पर खेले गए दिन-रात्रि फाइनल मुकाबले में पटेल प्रॉपर्टीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्लू वॉरियर्स को 3 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।

पटेल प्रॉपर्टीज की जीत में सुशील कुमार राय और अंकुल जैन का अहम योगदान रहा। सुशील कुमार राय ने नाबाद 86 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के साथ 2 विकेट भी हासिल किए, जबकि अंकुल जैन ने 24 रन बनाने के अलावा गेंदबाजी में 34 रन देकर 4 विकेट झटके। आशीष बाजपेई ने भी 22 रनों का योगदान दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू वॉरियर्स ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 217 रन बनाए। टीम की ओर से इंद्र भूषण साहू (42), प्रसून दोसर (38), मनिंदर सिंह (36) और दिनेश यादव (39 नाबाद) ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। गेंदबाजी में अंकुल जैन और सुशील कुमार राय ने क्रमशः 4 और 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पटेल प्रॉपर्टीज ने 29 ओवर में 7 विकेट खोकर 218 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। मनिंदर सिंह ने 3 विकेट और राम सिंह ने 2 विकेट लिए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए सुशील कुमार राय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment