एचबीटीयू ‘आगाज़ 2026’ शतरंज में अनुराग कुमार बने विजेता

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

  • पांच राउंड की कड़ी प्रतिस्पर्धा में 5 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे; टॉप-3 में एचबीटीयू का दबदबा

 

कानपुर, 29 मार्च।

एचबीटीयू द्वारा आयोजित ‘आगाज़ 2026’ के अंतर्गत व्यक्तिगत शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन शताब्दी भवन में किया गया। प्रतियोगिता में पांच इंजीनियरिंग कॉलेजों के कुल 27 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहां पांच राउंड तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

अनुराग कुमार ने मारी बाजी

प्रतियोगिता में एचबीटीयू के अनुराग कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

एचबीटीयू का टॉप-3 पर कब्जा

दूसरे स्थान पर दीक्षांत अहलावत (4 अंक) और तीसरे स्थान पर कुमार लौरिक (4 अंक) रहे। खास बात यह रही कि शीर्ष तीनों खिलाड़ी एचबीटीयू से ही रहे, जिससे संस्थान का दबदबा साफ दिखाई दिया।

विजेताओं का सम्मान

प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी बाल गोविंद अवस्थी ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

आयोजन की सराहना

प्रतियोगिता की चीफ आर्बिटर सीनियर नेशनल आर्बिटर कुसुम शर्मा रहीं। इस अवसर पर कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सफल प्रतियोगिता बताया।

Leave a Comment