- मैंगलोर में आयोजित ओपन नेशनल क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 84+ किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन
कानपुर, 29 मार्च।
24 से 28 मार्च 2026 तक मैंगलोर में आयोजित ओपन नेशनल क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कानपुर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रिया शुक्ला ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल कानपुर बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है।

84+ किग्रा वर्ग में दमदार प्रदर्शन
प्रिया शुक्ला ने 84+ किलोग्राम भार वर्ग में पावरलिफ्टिंग इवेंट के दौरान कुल 437.5 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। इसके साथ ही स्क्वाट (बैठक) इवेंट में 182.5 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया।
संघ पदाधिकारियों ने किया सम्मानित
यह जानकारी उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग संघ के महासचिव अमित राय द्वारा दी गई। प्रतियोगिता से लौटने पर प्रिया शुक्ला का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राजेश पाल, सचिव संदीप निगम सहित मो. शिबली, रमन सचान, आभा शर्मा, मृदुला अग्रवाल, सौम्या गुप्ता, जितेंद्र, मोतीलाल और सतेंद्र ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खेल जगत में बढ़ा कानपुर का मान
प्रिया शुक्ला की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कानपुर की बेटियां खेल के हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।