कानपुर, 28 मार्च।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध सदर्न क्लब द्वारा आयोजित प्रथम हरेन्द्र पाल आनन्द क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ 6 अप्रैल 2026 से आर०पी०सी०ए० क्रिकेट मैदान, श्याम नगर, कानपुर में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में संघ से पंजीकृत जूनियर डिवीजन की कुल 8 टीमें प्रतिभाग करेंगी, जिससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच मिलेगा।
आयोजन समिति के अनुसार जो टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती हैं, वे आयोजन सचिव कृष्णा बाली से संपर्क कर अपनी प्रविष्टि सुनिश्चित कर सकती हैं।
प्रतियोगिता के माध्यम से शहर के उभरते क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मिलेगा और उनके खेल कौशल को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।