अंजली और सिद्धी सिंह के खेल से के०सी०ए० फाइनल में

 

 

  • सेमीफाइनल में इलाहाबाद वूमैन्स विंग्स को 4 विकेट से हराकर के०सी०ए० एकादश ने बनाई फाइनल में जगह 

 

कानपुर- 26 मार्च

लखनऊ क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम राधिका सिंह स्मारक राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सेज क्रिकेट मैदान, रिवर फ्रन्ट, लखनऊ पर खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में के०सी०ए० एकादश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इलाहाबाद वूमैन्स विंग्स को 4 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

के०सी०ए० की जीत में अंजली रावत ने शानदार 65 रनों की पारी खेली, जबकि सिद्धी सिंह ने गेंदबाजी में 19 रन देकर 3 विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ दिया। तृप्ति सिंह (18) और नेहा वर्मा (14) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। गेंदबाजी में गरिमा यादव ने 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इलाहाबाद वूमैन्स विंग्स ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन बनाए। कात्यानी पाठक ने 33 और आस्था मिश्रा ने 27 रन का योगदान दिया। के०सी०ए० की ओर से सिद्धी सिंह (3 विकेट), गरिमा यादव (2 विकेट) और सिद्धी मिश्रा (1 विकेट) ने प्रभावी गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए के०सी०ए० एकादश ने 23.3 ओवर में 6 विकेट खोकर 139 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। अंजली रावत की शानदार बल्लेबाजी के चलते टीम को जीत मिली।

इस जीत के साथ के०सी०ए० एकादश ने प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सिद्धी सिंह को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Leave a Comment