अर्पित के तूफानी दोहरे शतक से गीतांजली क्लब की रिकॉर्ड जीत

 

 

 

  • के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग में तीन मुकाबले सम्पन्न, स्काई क्लब और गांधीग्राम ने भी दर्ज की जीत

 

कानपुर 18 मार्च।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित के०डी०एम०ए० क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए तीन मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पहले मैच में अर्पित तिवारी की ऐतिहासिक पारी की बदौलत गीतांजली क्लब ने विशाल जीत दर्ज की।

सप्रू मैदान पर खेले गए मुकाबले में गीतांजली क्लब ने 40 ओवर में 4 विकेट पर 423 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अर्पित तिवारी ने शानदार 294 रन बनाकर मैच को एकतरफा बना दिया, जबकि अनूप गुप्ता ने 54 और विशाल यादव ने 27 रन का योगदान दिया। जवाब में सिटी क्लब मात्र 41 रन पर सिमट गई। इस तरह गीतांजली क्लब ने 382 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

राम लखन भट्ट मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में नेशनल क्लब 120 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमें दिनेश चौरसिया ने 66 रन बनाए। स्काई क्लब ने लक्ष्य को 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया और 3 विकेट से जीत दर्ज की। ईशान कुमार ने 40 रन की अहम पारी खेली।

तीसरे मैच में वीनस क्लब 101 रन पर सिमट गई। अभय गंगवार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। जवाब में गांधीग्राम ने 7 विकेट खोकर 103 रन बनाते हुए 3 विकेट से मैच अपने नाम किया। अनंत कुमार ने 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

Leave a Comment