कानपुर मंडल जूनियर फुटबॉल टीम का ट्रायल 11 और 12 मार्च को ग्रीनपार्क में

 

  • अंतर मंडलीय जूनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन
  • 17 से 24 मार्च तक प्रयागराज में होगी अंतर मंडलीय जूनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप

कानपुर, 8 मार्च।
खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में 17 से 24 मार्च तक प्रयागराज में आयोजित होने वाली अंतर मंडलीय जूनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए 11 और 12 मार्च को दोपहर 2 बजे से ग्रीनपार्क स्टेडियम में ट्रायल आयोजित होंगे।

ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के पास नगर निगम द्वारा जारी जन्मतिथि प्रमाण पत्र (जो एक वर्ष के भीतर पंजीकृत हो) होना आवश्यक है। साथ ही खिलाड़ी की जन्मतिथि 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के बीच होनी चाहिए।

इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड और 4 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लाना अनिवार्य होगा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ी ग्रीनपार्क स्टेडियम में फुटबॉल कोच और राष्ट्रीय खिलाड़ी शैलेंद्र रावत, अमित वर्मा और शरद जायसवाल से संपर्क कर सकते हैं।

आयोजकों के अनुसार ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को कानपुर मंडल की ओर से प्रयागराज में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Leave a Comment