- ग्रीन पार्क में रोमांचक फाइनल, 3 विकेट से कानपुर साउथ फीनिक्स पर जीत
- आदित्य की नाबाद अर्धशतकीय पारी और विकाश की तूफानी बल्लेबाजी ने दिलाया खिताब
कानपुर, 22 फरवरी 2026।
ऐतिहासिक Green Park Stadium में खेले गए यूनाइटेड चैंपियंस लीग (UCL) के रोमांचक फाइनल मुकाबले में ऑरेंज आर्मी (ORANGE ARMY UCL) ने कानपुर साउथ फीनिक्स को 3 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मुकाबला आखिरी क्षण तक उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन संयमित बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर ऑरेंज आर्मी ने खिताबी ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
फीनिक्स ने बनाए 168 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर साउथ फीनिक्स ने 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए।
गुरी (46 रन) और अजय ठाकुर (43 रन) ने टीम को मजबूत शुरुआत दी, जबकि तरुण द्विवेदी ने 29 गेंदों में 32 रन जोड़े।
ऑरेंज आर्मी की ओर से जितेश सितानी (जीतू) ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 1 मेडन सहित 16 रन देकर 1 विकेट लिया। देवेंद्र सिंह ने भी महत्वपूर्ण सफलता दिलाई।
आदित्य और विकाश की साझेदारी बनी निर्णायक
169 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑरेंज आर्मी की शुरुआत लड़खड़ाई और 49 रन पर 3 विकेट गिर गए।
ऐसे में आदित्य S 30 ने जिम्मेदारी संभालते हुए 58 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए। दूसरी ओर विकाश सिंह ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 45 रन (4 चौके, 2 छक्के) जड़ दिए।
अंत में दवनदीप सिंह ने 5 गेंदों में 13 रन बनाकर टीम को 28.3 ओवर में 169/7 तक पहुंचाया और जीत सुनिश्चित की।
संक्षिप्त स्कोर
कानपुर साउथ फीनिक्स: 168/6 (30 ओवर)
गुरी 46, अजय 43; जितेश 1/16
ऑरेंज आर्मी: 169/7 (28.3 ओवर)
आदित्य 51*, विकाश 45; तरुण 2/20
परिणाम: ऑरेंज आर्मी 3 विकेट से विजयी, बनी चैंपियन।