- इंटर कॉलेजिएट ताइक्वांडो प्रतियोगिता का सफल आयोजन
कानपुर, 20 फरवरी।
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर परिसर में इंटर कॉलेजिएट ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन एस एन सेन बी वी पी जी कॉलेज द्वारा किया गया। प्रतियोगिता माननीय कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक तथा शारीरिक शिक्षण विभाग की प्रोफेसर प्रीति पांडे के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।
मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता पूमसे खिलाड़ी राम गोपाल बाजपेयी एवं बलराम यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को तकनीकी दक्षता, अनुशासन, आत्मसंयम और निरंतर अभ्यास के महत्व पर प्रेरक विचार साझा किए।

विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार सिंह यादव, खेल सचिव श्रीमती निमिषा सिंह कुशवाहा, सह-प्राध्यापक डॉ. प्रभाकर पांडे, डॉ. अभिषेक मिश्रा, श्री धर्मेन्द्र सिंह चौहान, श्री सौरभ तिवारी, संयुक्त खेल सचिव श्री शुभम हज़ारिया तथा कोच श्री आनंद यादव की उपस्थिति रही।
पूमसे एवं क्योरुगी में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के निर्णायकों द्वारा संपन्न कराई गई प्रतियोगिता में पूमसे (व्यक्तिगत) वर्ग में श्वेता तिवारी (CSJMU) ने प्रथम, ऋषिका (DAV) ने द्वितीय, दुर्गा त्रिवेदी (BND) ने तृतीय एवं शालिनी गुप्ता (DGPG) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
टीम पूमसे वर्ग में CSJMU की श्रृष्टि वर्मा, श्वेता तिवारी एवं सानिया गौतम की टीम प्रथम रही, जबकि दुर्गा त्रिवेदी (BND), दिव्या मौर्य (DAV) एवं रिया सुदर्शन (BND) की टीम ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।
क्योरुगी के अंडर 46 किग्रा वर्ग में प्रभा सिंह (KSDDD PG) प्रथम एवं पायल (PD महिला) द्वितीय रहीं। अंडर 49 किग्रा वर्ग में सानिया गौतम (CSJMU) प्रथम एवं अर्चिता बिरहा (PPN) द्वितीय रहीं। अंडर 53 किग्रा वर्ग में शिमरन कनौजिया (श्री बाबू सिंह महाविद्यालय) प्रथम तथा ऋषिका (DAV) द्वितीय स्थान पर रहीं।
समग्र प्रदर्शन के आधार पर CSJMU को ओवरऑल चैंपियन तथा श्री बाबू सिंह महाविद्यालय को रनर-अप घोषित किया गया।