- आठ सीनियर डिवीजन टीमें लेंगी हिस्सा, नेशनल क्रिकेट क्लब कराएगा आयोजन,
कानपुर 20 फरवरी।
कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध नेशनल क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित तृतीय सुरेन्द्र सिंह यादव स्मारक टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 फरवरी से कानपुर साउथ मैदान पर होगा। यह प्रतियोगिता ‘वी-गार्ड द्राफी’ के लिए आयोजित की जा रही है।
आयोजन सचिव पी०एस० नेगी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में संघ से पंजीकृत सीनियर डिवीजन की कुल 8 टीमें प्रतिभाग करेंगी। इनमें कानपुर क्रिकेटर्स, विनर्स, कानपुर साउथ, ओलम्पिक रजि०, रोवर्स, खाण्डेकर, के०डी०एम०ए० एवं ग्रेजुएट क्लब शामिल हैं।
टी-20 प्रारूप में होने वाली यह प्रतियोगिता रोमांच और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहने की उम्मीद है। शहर के क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर दमदार मुकाबलों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।