काउण्टी एवं खेरापति क्लब विजयी

 

 

 

  • रोमांचक मुकाबलों में काउण्टी ने 7 विकेट से, खेरापति ने 4 रन से दर्ज की जीत

 

कानपुर 16 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के अंतर्गत खेले गए दो मुकाबलों में काउण्टी क्लब और खेरापति क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। 

काउण्टी क्लब 7 विकेट से विजयी

पहला मुकाबला: मैदान – गीता देवी

स्पोर्टिंग यूनियन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37 ओवर में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

अनुग्रह तिवारी ने 42, डार्वित त्रिपाठी ने 26 और शुभम गुप्ता ने 23 रन बनाए।

गेंदबाजी में आशीष रावत ने 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए काउण्टी क्लब ने 26.4 ओवर में 3 विकेट पर 133 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया।

वेद प्रकाश ने 38 रन, आशीष ने 25 रन तथा अंशुमन ने 16 रन नाबाद बनाए।

खेरापति क्लब 4 रन से विजयी

दूसरा मुकाबला: मैदान – पी०ए०सी०

खेरापति क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट पर 228 रन बनाए।

विराट सिंह ने 35, लव पांडे 29, आदित्य शुक्ला 23, आर्यन 21, जबकि शाहिल कटियार ने 41 रन नाबाद और रितिक तिवारी ने 21 रन नाबाद बनाए।

दीपक पाल और शिवम शुक्ला ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में सी० स्पोर्टिंग यूनियन की टीम 224 रन पर ऑल आउट हो गई।

शिवम शुक्ला ने 61, सत्येंद्र सिंह 50, उमेश 34 और हार्दिक मित्रा ने 30 रन बनाए।

नव पांडे ने 40 रन देकर 3 विकेट तथा सौरभ सिंह ने 2 विकेट झटके।

Leave a Comment