उत्कर्ष–कृष्णा के शतकों की गूंज, आर०वी०एस० एकेडमी 227 रन से विजयी

 

 

 

  • सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 लीग में केडीएमए व गुरु गोविंद सिंह एकेडमी ने भी दर्ज की जीत

 

कानपुर 11 फरवरी।

कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के अंतर्गत खेले गए तीन मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

मैदान – सप्रू

आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 1 विकेट पर विशाल 261 रन बनाए। उत्कर्ष द्विवेदी ने शानदार 125 रन तथा कृष्णा यादव ने 107 रन नाबाद की शतकीय पारी खेली। अथर्व श्रीवास्तव को 44 रन पर 1 विकेट मिला।

जवाब में आर०पी०सी०ए० क्रिकेट एकेडमी की टीम 10.2 ओवर में मात्र 34 रन पर सिमट गई। देवांग ने 13 रन बनाए। हर्षवर्द्धन पंत ने 11 रन देकर 6 विकेट तथा हर्ष ने 20 रन पर 4 विकेट झटके।

परिणाम: आर०वी०एस० क्रिकेट एकेडमी 227 रनों से विजयी।

मैदान – कानपुर साउथ-बी

शिवा क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 9 विकेट पर 187 रन बनाए। विशेष अग्निहोत्री ने शानदार 111 रन की पारी खेली, जबकि गोविंद गुप्ता 20 रन नाबाद रहे।

गेंदबाजी में माधव गुप्ता (2/16), दक्षराज प्रजापति (2/29), अमृत (2/38) व अनुपम (2/48) ने योगदान दिया।

जवाब में के०डी०एम०ए० क्रिकेट एकेडमी ने 34.2 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। अनुरुद्ध सिंह (59), गाधव गुप्ता (37 नाबाद) ने अहम भूमिका निभाई। विशेष अग्निहोत्री (2/25) व स्पर्श राजपूत (2/36) ने विकेट लिए।

परिणाम: के०डी०एम०ए० क्रिकेट एकेडमी 3 विकेट से विजयी।

मैदान – गुरु गोविंद सिंह

चन्द्र क्रिकेट एकेडमी की टीम 19.2 ओवर में 78 रन पर ऑल आउट हो गई। निशाना यादव (16) व आयुष कुमार प्रजापति (13) ने संघर्ष किया। तेजस ठाकुर (4/13), आर्यन दिवाकर (3/22) व सूयांश (2/24) ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी ने 12.4 ओवर में 2 विकेट पर 81 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। आर्यन पुरोहित (33 नाबाद) व गोहित यादव (25 नाबाद) ने टीम को जीत दिलाई।

परिणाम: गुरु गोविंद सिंह क्रिकेट एकेडमी 8 विकेट से विजयी।

Leave a Comment