चंद्रा ट्रॉफी T20: सी स्पोर्टिंग यूनियन की दमदार जीत

 

 

 

  • हर्षित गौतम की अर्धशतकीय पारी और शिवम-राजदीप की घातक गेंदबाजी से वाईएमसी पर 23 रन से विजय

 

कानपुर, 6 फरवरी।

कानपुर चंद्रा क्रिकेट अकादमी मैदान पर स्पार्क क्लब द्वारा आयोजित चंद्रा ट्रॉफी T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले गए पहले मुकाबले में सी स्पोर्टिंग यूनियन ने वाईएमसी को 23 रन से पराजित कर शानदार शुरुआत की।

वाईएमसी और सी स्पोर्टिंग यूनियन के बीच खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर सी स्पोर्टिंग यूनियन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में टीम ने 140 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। हर्षित गौतम ने शानदार 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि पारस शर्मा ने 32 रन का योगदान दिया।

वाईएमसी की ओर से राहुल पाल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए, जबकि रितेश यादव को 2 सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाईएमसी की टीम 117 रन पर सिमट गई। तुषार पाल ने 31 रन बनाए, जबकि अफसर खान ने 19 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

सी स्पोर्टिंग यूनियन की ओर से शिवम शुक्ला और राजदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके और टीम की जीत सुनिश्चित की।

मुकाबले में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर्षित गौतम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें चंद्रा क्रिकेट अकादमी के कोच नीरज वर्मा द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment