अमरेन्द्र एवं अस्तर के शानदार खेल से फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी विजयी

 

 

  • प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग
  • चन्द्रा मैदान पर खेले गए मुकाबले में हेलीजर बॉर्डन क्रिकेट एकेडमी को 89 रनों से हराया

कानपुर, 2 फरवरी।

Kanpur Cricket Association द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर क्रिकेट एकेडमी लीग के अंतर्गत चन्द्रा मैदान पर खेले गए मैच में फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हेलीजर बॉर्डन क्रिकेट एकेडमी को 89 रनों से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 35 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 252 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अमरेन्द्र ने 78 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि अस्तर अब्बास ने 48 रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 19 रन देकर 2 विकेट झटके। अरिजीत ने भी 41 रनों का उपयोगी योगदान दिया। हेलीजर बॉर्डन की ओर से राजवर्द्धन सिंह ने 38 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हेलीजर बॉर्डन क्रिकेट एकेडमी की टीम 30.5 ओवरों में 163 रन पर सिमट गई। टीम के लिए उत्कर्ष मिश्रा ने 28 तथा राजवर्द्धन सिंह ने 19 रन बनाए। फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी की गेंदबाजी में अखण्ड प्रताप ने 38 रन देकर 3 विकेट, अस्तर अब्बास ने 19 रन देकर 2 विकेट, प्रफुल कश्यप ने 20 रन देकर 2 विकेट तथा आर्यन पाल ने 44 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए।

परिणाम: फ्रेन्डस क्रिकेट एकेडमी ने यह मुकाबला 89 रनों से जीत लिया।

प्लेयर ऑफ द मैच: अस्तर अब्बास

Leave a Comment