- यूथ वर्ग में रतनलाल शर्मा स्टेडियम और महिला वर्ग में स्व. राजेश दीक्षित बॉक्सिंग अकैडमी का दबदबा
- प्रतियोगिता में सीनियर, यूथ और महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
कानपुर, 2 फरवरी।
कानपुर जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव संजीव दीक्षित द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज ग्रीन पार्क में आयोजित कानपुर सीनियर महिला/पुरुष एवं यूथ महिला/पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न बॉक्सिंग अकैडमियों एवं संस्थानों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सीनियर पुरुष वर्ग में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि कानपुर देहात की टीम उपविजेता रही।
यूथ वर्ग में रतनलाल शर्मा स्टेडियम, किदवई नगर विजेता रहा तथा एकलव्य बॉक्सिंग अकैडमी ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया।
वहीं महिला वर्ग में स्वर्गीय राजेश दीक्षित बॉक्सिंग अकैडमी ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि एकलव्य बॉक्सिंग अकैडमी उपविजेता रही।

प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री शिवदरस प्रसाद एवं श्री बेताल सोनकर द्वारा किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में श्रीमती नीतू कटियार, प्रदेश सचिव, क्रीड़ा भारती ने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता का समापन श्रीमती मेघा अरोड़ा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने वालों में हसन रज़ा जैदी, श्री श्याम मिश्रा (अध्यक्ष, कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन), भगवान दीन (कोषाध्यक्ष), संजय गुप्ता (उपाध्यक्ष), मनीष हजारिया (संयुक्त सचिव) सहित रमेश श्रीवास्तव, महेंद्र शिरोमणि, सुरेश शिरोमणि, संदीप सिंह, आशीष शर्मा, कंचन भारती, संतोष त्यागी, आरती शर्मा, स्वाति वाजपेई, कीर्ति शर्मा, मुकेश झा, शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, रवि कठेरिया, दिवाकर राजपूत, डॉ. श्रेयांश पाल सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

स्वर्ण पदक विजेता (सीनियर वर्ग):
तेजस अवस्थी – CSJMU
आकाश पांडे – CSJMU
सानू मिश्रा – CSJMU
आर्यन पांडे – CSJMU
दिग्विजय सिंह – CSJMU
मोहित – कानपुर देहात
मयंक – कानपुर देहात
कृष्ण – एकलव्य बॉक्सिंग अकैडमी
यूथ वर्ग स्वर्ण पदक विजेता:
निहाल – कानपुर देहात
मानस मिश्रा – रतनलाल शर्मा स्टेडियम
शुभम कुमार – CSJMU
देव सिंह – दिवाकर बॉक्सिंग क्लब
निर्भय गुप्ता – एकलव्य बॉक्सिंग अकैडमी
तेजस सोनकर – एकलव्य बॉक्सिंग अकैडमी
महिला वर्ग स्वर्ण पदक विजेता:
यश का राज – रतनलाल शर्मा स्टेडियम
मन्नत कुशवाहा – रतनलाल शर्मा स्टेडियम
जेहरा नूर – स्व. राजेश दीक्षित बॉक्सिंग अकैडमी
अपूर्वा – दिवाकर बॉक्सिंग क्लब
जानवी – स्व. राजेश दीक्षित बॉक्सिंग अकैडमी
अंजलि – स्व. राजेश दीक्षित बॉक्सिंग अकैडमी