- मुंबई में आयोजित 18वीं नेशनल ट्रांसप्लांट खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
कानपुर/मुंबई, 29 नवम्बर।
नर्मदा किडनी फाउंडेशन द्वारा घाटकोपर, मुंबई में 18वीं नेशनल ट्रांसप्लांट खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से ट्रांसप्लांट खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह खेल प्रतियोगिता विशेष रूप से उन खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जाती है, जिनका किसी भी अंग का प्रत्यारोपण हो चुका है या जिन्होंने स्वयं अंगदान किया है।
कानपुर के आदित्य पाठक का शानदार प्रदर्शन
कानपुर के एकमात्र प्रतिभागी आदित्य पाठक ने डार्ट, पिकल-बॉल और बॉक्स क्रिकेट इवेंट में हिस्सा लिया। पिकल-बॉल में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
कोच और खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएँ
आदित्य पाठक कानपुर में कोच शैलेश कुमार के निर्देशन में डार्ट एवं पिकल-बॉल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मेडल जीतकर लौटने पर कोच तथा अकादमी के खिलाड़ियों ने उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।