- हैदराबाद में चमका यूपी — चार स्वर्ण, आठ रजत और 17 कांस्य पदक पर कब्ज़ा, कानपुर के तैराकों ने जीते 4 पदक
कानपुर, 24 नवंबर।
हैदराबाद तेलंगाना के गच्ची बाउली स्टेडियम तरुण लाल में 21 से 23 नवंबर तक आयोजित 21वीं राष्ट्रीय मास्टर तैराकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। यूपी के 16 प्रतिभागियों ने रिले सहित कुल 4 स्वर्ण, 8 रजत और 17 कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया। वहीं, कानपुर के तैराकों का प्रदर्शन भी शानदार जिन्होंने 4 पदकों पर कब्जा जमाया। कानपुर से भाग लेने वाले प्रकाश अवस्थी ने 70–74 वर्ष आयु वर्ग में दो कांस्य पदक हासिल किए। 65–69 आयु वर्ग में आर. के. कमल ने एक रजत, जबकि 50–54 आयु वर्ग में रामकुमार गुप्ता ने एक कांस्य पदक जीता।

55 तैराकों ने लिया हिस्सा
इसके अलावा विनायक तिवारी, अमित यादव, डॉ. अतुल वर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया। उत्तर प्रदेश से कुल 55 तैराकों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। यह जानकारी कानपुर जिला तैराकी संघ के वैधानिक सचिव प्रकाश अवस्थी द्वारा दी गई।