कानपुर के जल योगी पंकज जैन इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 3.0 में बने आकर्षण का केंद्र

 

 

 

 

जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 3.0 में जल योगी की ऐतिहासिक सहभागिता

 

कानपुर/जयपुर।

कानपुर के प्रतिष्ठित एक्वा योगा विशेषज्ञ और जल योगी के नाम से विश्वभर में प्रसिद्ध पंकज जैन इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 3.0 (जयपुर एडिशन) में देश के 150 से अधिक विशेषज्ञों के साथ भाग लेकर एक ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बने।
यह राष्ट्रीय स्तर का भव्य आयोजन Civic Council for International Vidya Integration and Cooperation द्वारा किया गया, जिसमें आयुष के विभिन्न चिकित्सा क्षेत्रों—आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग एवं नेचुरोपैथी—के प्रमुख विशेषज्ञ शामिल हुए।

विश्व रिकॉर्ड निर्माण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

पदम एक्वा योगा (जल योग) पंकज जैन ने अपनी उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता से “Improved Gut Health & Body Detox through Natural Holistic Healing Approaches” विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया।
उनकी विशेष हॉलिस्टिक अप्रोच के आधार पर कॉन्क्लेव में एक विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित किया गया, जिसमें उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही।

वैज्ञानिक आधारित इंटीग्रेटिव आयुष हीलिंग पर हुई शोध प्रस्तुतियां

देशभर के प्रमुख वक्ताओं, वैज्ञानिको और शोध विशेषज्ञों ने अपने व्याख्यान में वैज्ञानिक प्रमाण, क्लिनिकल रिसर्च, केस स्टडीज के आधार पर इंटीग्रेटिव आयुष हीलिंग की प्रभावशीलता पर विस्तृत चर्चा की।

जल योग के वैश्विक दूत बने पंकज जैन

पंकज जैन, जो विश्वभर में Water Yogi / Jal Yogi के रूप में लोकप्रिय हैं, एक दूरदर्शी एक्वा योग साधक और विश्व रिकॉर्ड धारक हैं। उन्होंने प्राचीन योग विज्ञान को जल की चिकित्सीय विशेषताओं के साथ मिलाकर एक अद्वितीय योग पद्धति विकसित की है, जो बेहतर स्वास्थ्य, शरीर की सहनशक्ति, मानसिक शांति और ऊर्जा संतुलन को बढ़ावा देने में कारगर मानी जाती है। उनके नवाचार को न केवल भारत में सराहा जा रहा है, बल्कि यह योग विज्ञान में एक नई वैश्विक दिशा स्थापित कर रहा है।

Leave a Comment