सीबीएसई क्लस्टर-IV टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025: दूसरे दिन सर पी.एस.ई.सी. कानपुर का हर वर्ग में वर्चस्व

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

 

 

  • सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर बना प्रदर्शन का केंद्र
  • दूसरे दिन दिखा खिलाड़ियों का जोश, क्वार्टर व सेमीफाइनल में पहुंचे प्रतिभागी

 

कानपुर, 29 जुलाई 2025

सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-IV टेबल टेनिस चैंपियनशिप (Boys & Girls) 2025 के दूसरे दिन शानदार मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में अधिकांश खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल तक पहुंच गए हैं। ख़ास बात यह रही कि हर श्रेणी में एस.पी.एस.ई.सी. कानपुर ने अपना दबदबा बनाए रखा।

अंडर-14 बॉयज़:

एस.पी.एस.ई.सी. कानपुर, डी.पी.एस. बर्रा, एस.एस.डी. कानपुर और द चिनटेल्स कानपुर की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं।

अंडर-14 गर्ल्स:

एस.पी.एस.ई.सी. कानपुर, नवयुग रेडियंस लखनऊ, एस.ए.जे. लखनऊ व डी.पी.एस. आज़ाद नगर कानपुर की टीमें आगे बढ़ीं।

अंडर-17 बॉयज़:

सर पी.एस.ई.सी. कानपुर, सेठ आनंदराम जयपुरिया लखनऊ, डी.पी.एस. जानकीपुरम, डी.पी.एस. आज़ाद नगर की टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया।

अंडर-17 गर्ल्स:

एस.के.डी. वृंदावन लखनऊ, एस.पी.एस.ई.सी. कानपुर, डी.पी.एस. कल्याणपुर कानपुर, लखनऊ पब्लिक स्कूल उन्नाव ने अगले राउंड में जगह बनाई।

अंडर-19 वर्ग में भी एस.पी.एस.ई.सी. का प्रभावशाली प्रदर्शन

अंडर-19 बॉयज व गर्ल्स श्रेणी में एस.पी.एस.ई.सी. कानपुर, डी.पी.एस. आज़ाद नगर, डी.पी.एस. कल्याणपुर, एस.ए.जे. लखनऊ, और नवयुग रेडियंस लखनऊ ने शानदार उपस्थिति दर्ज की।

हार-जीत का संगम, खिलाड़ियों में उत्साह

चैंपियनशिप का दूसरा दिन भी जीत और हार के मिश्रित अनुभवों से भरा रहा। जहाँ विजयी खिलाड़ी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े, वहीं असफल खिलाड़ियों ने अपनी गलतियों से सीख लेकर अगली बार और बेहतर खेलने का संकल्प लिया।

Leave a Comment