- कानपुर में बधिर राष्ट्रीय स्पोर्ट्स चैंपियनशिप: कराटे और कुश्ती में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
- वी.एस.एस.डी कॉलेज बना प्रतिभाओं का मंच, देशभर के खिलाड़ियों ने अपने खेल से किया प्रभावित
- 10वीं जूनियर-सब जूनियर व 27वीं सीनियर चैंपियनशिप का आयोजन, खिलाड़ियों को मिले मेडल
कानपुर, 14 जून।
कानपुर, नवाबगंज स्थित वी.एस.एस.डी. कॉलेज में आज डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 10वीं राष्ट्रीय बधिर जूनियर एवं सब जूनियर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप तथा 27वीं राष्ट्रीय बधिर सीनियर कुश्ती व ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इस चैंपियनशिप में कराटे और कुश्ती के रोमांचक मुकाबलों में देशभर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। गोंडा के आयुष सिंह ने 79 किलो वर्ग में स्वर्ण जीतकर यूपी को कुश्ती का पहला स्वर्ण दिलाया।
कराटे में लामा, मनु, विकास, केवन और शिवराम ने मारी बाज़ी
कराटे प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में परिणाम इस प्रकार रहे:
50 किलो वर्ग:
- प्रथम: लामा (उड़ीसा)
- द्वितीय: वी कटनी (पंजाब)
61 किलो वर्ग:
- प्रथम: मनु (केरल)
- द्वितीय: दीपक (आंध्र प्रदेश)
67 किलो वर्ग:
- प्रथम: विकास (मध्य प्रदेश)
- द्वितीय: आहान (जम्मू कश्मीर)
- तृतीय: वैभव (मध्य प्रदेश)
60 किलो वर्ग:
- प्रथम: प्रयोग नाथ (तमिलनाडु)
- द्वितीय: गौरव (मध्य प्रदेश)
- तृतीय: हितेश (महाराष्ट्र)
68 किलो वर्ग:
- प्रथम: केवन (गुजरात)
50 किलो वर्ग:
- प्रथम: शिवराम (हिमाचल प्रदेश)
कुश्ती में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पहलवानों का दबदबा
राष्ट्रीय कुश्ती मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जोरदार संघर्ष दिखाया:
57 किलो वर्ग:
- प्रथम: प्रदीप (हरियाणा)
- द्वितीय: कमलनाथ (उत्तर प्रदेश)
- तृतीय: सुमित (हिमाचल प्रदेश)
61 किलो वर्ग:
- प्रथम: तनुज (उत्तर प्रदेश)
- द्वितीय: अजनी (हरियाणा)
- तृतीय: भवानी (राजस्थान)
65 किलो वर्ग:
- प्रथम: विजय (आंध्र प्रदेश)
- द्वितीय: सक्षम (महाराष्ट्र)
- तृतीय: ऋतिक (हरियाणा)
70 किलो वर्ग:
- प्रथम: कृष्ण (राजस्थान)
- द्वितीय: आशीष (मध्य प्रदेश)
- तृतीय: अजीत (हरियाणा)
74 किलो वर्ग:
- प्रथम: आज़म (हरियाणा)
- द्वितीय: इज्जत (दिल्ली)
- तृतीय: संजय (महाराष्ट्र)
79 किलो वर्ग:
- प्रथम: आयुष (उत्तर प्रदेश)
- द्वितीय: महेश (केरल)
- तृतीय: ओमकार (महाराष्ट्र)
68 किलो वर्ग:
- प्रथम: अमित (हरियाणा)
- द्वितीय: शंकर (केरल)
- तृतीय: गणेश (मध्य प्रदेश)
सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को मिले मेडल
खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रमुख श्री विपेन्द्र परमार एवं डायरेक्टर अंशु ठाकुर द्वारा मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। समारोह का मंच संचालन डॉ. अभिषेक बाजपेई द्वारा किया गया।