- 2 जनवरी से 5 जनवरी तक बरेली में सीनियर पुरुष वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लेगी हिस्सा
कानपुर। 2 जनवरी से 5 जनवरी तक बरेली में होने वाली सीनियर पुरुष वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए कानपुर मुक्केबाजी टीम का चयन बुधवार 27 दिसंबर को स्थानीय ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया गया गया। टीम में 9 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में जगह बनाई है। टीम मैनेजर और कोच की जिम्मेदारी ओम सैनी को दी गई है। टीम का चयन करने वाले सदस्यों में अरुण शर्मा, हसन राजा जैदी, संजय गुप्ता, मुकेश झा, मनीष हजारिया और कानपुर मुक्केबाजी संघ के सचिव संजीव दीक्षित, अल्पना शर्मा और बॉक्सिंग प्रशिक्षक मौजूद रहे।
टीम इस प्रकार है
1. श्याम सिंह. 46 से 49 KG
2. सर्वजीत सिंह. 52 से 56 KG
3. हर्ष सिंह चौहान 56 से 60 KG
4. दिव्य मोदी 60 से 64 KG
5. अविरल मिश्रा 64 से 69 KG
6. नितिन श्रीवास्तव 69 से 75 KG
7. आशीष कुमार. 75 से 81 KG
8. शीर्ष चौधरी 81 से 91 KG
9. दिग्विजय सिंह 91+ KG