8 साल की जैनब फातिमा ने 1500 मीटर रेस में जीता रजत और दिल भी

 

 

  • सीबीएसई क्लस्टर 4 एथलेटिक्स के दूसरे दिन भी रहा डीपीएस कल्याणपुर के छात्र-छात्राओं का दबदबा

कानपुर। एटा में चल रही सीबीएसई क्लस्टर 4 एथलेटिक्स के दूसरे दिन भी डीपीएस कल्याणपुर के छात्र ही छाए रहे। 4×400 मीटर रिले दौड़ में डीपीएस कल्याणपुर की अक्षरा वर्मा, सुभी यादव, सोनम और अंशिका यादव की चौकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 20 मीटर की लीड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं डिस्कस थ्रो में स्वर्ण जीतने वाली मुदिता ने दूसरे दिन भी गोला फेंक में रजत जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। अक्षरा ने 100 मीटर में रजत पदक तो अदिति ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। दिन का सबसे खास क्षण 1500 मीटर में महज 8 वर्ष की जैनब फातिमा का पदक रहा। इस नन्हीं सी छात्रा ने रजत जीतकर सभी का दिल भी जीत लिया।

Leave a Comment