79 वर्षीय राम गोपाल वाजपेई ने ताइक्वांडो में रचा इतिहास, ओपन नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

 

 

  • नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कानपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • क्योंगी स्पर्धा में 9 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान
  • 12वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उम्र को मात देकर चमके राम गोपाल वाजपेई
  • ग्रैंड मास्टर ललित तिर्की ने खिलाड़ियों को वितरित किए पदक

 

कानपुर, 16 मई।

नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 13 से 15 मई 2026 तक आयोजित 12वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में 79 वर्षीय राम गोपाल वाजपेई ने पूमसे स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर सभी को प्रेरित कर दिया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से कानपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई।

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने क्योंगी स्पर्धा में भी अपना दमखम दिखाया। अमाया एस, नक्श गिरी, कायरा सिंह, वत्सल मौर्य, दिव्यांश वर्मा, जयदीप, अभय, सार्थक और आदित्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए।

वहीं वरुण, देवांश और उज्ज्वल ने रजत पदक अपने नाम किया, जबकि तेजस्वी मिश्रा, सर्वज्ञ और दिव्यांश ने कांस्य पदक जीतकर कानपुर का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

प्रतियोगिता के दौरान सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को ग्रैंड मास्टर ललित तिर्की द्वारा सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की सफलता पर कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।

एसोसिएशन की ओर से सोनाली बिष्ट, राहुल तिवारी, आयुष मिश्रा, अपर्णा दुबे, अतुल दुबे, कपिल दुबे, आनंद यादव, तुषार यादव, अरुण बिरहा, वकील अहमद, धर्मेश कुमार, अंश सक्सेना, शिल्पी बाजपेई, अरुण सोनकर और अमन चौरसिया ने कोच सतीश कुमार और रिचा पासवान के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Comment