- चार आयु वर्गों में 119 बालक-बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
कानपुर, 9 अगस्त।
बिलाबांग इंटरनेशनल हाई स्कूल में आयोजित 61वीं बिलाबांग शतरंज प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-8, अंडर-11, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्गों में कुल 119 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न राउंड में शानदार मुकाबले करते हुए अपनी Chess Skills और Strategic Thinking का प्रदर्शन किया।

अंडर-15 में छह, अन्य वर्गों में पांच राउंड के मुकाबले
प्रतियोगिता के अंडर-15 आयु वर्ग में छह राउंड के मुकाबले खेले गए, जबकि अंडर-8, अंडर-11 और अंडर-17 वर्ग में पांच-पांच राउंड कराए गए। प्रतियोगिता के बाद स्कूल के को-ऑर्डिनेटर सोहनीत साहू और कमल कुमार खेमानी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता की चीफ आर्बिटर कु. प्रशंसा वर्मा रहीं, जबकि विकास निषाद ने सहायक आर्बिटर की भूमिका निभाई।
अंडर-8 में जोशुआ और एलिस ने मारी बाजी
अंडर-8 बालक वर्ग में जोशुआ एबिन मैथ्यू (आईआईटी कैंपस स्कूल) ने तीन अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। मरिनांक बागची (द चिंतल स्कूल, कल्याणपुर) दूसरे और शिवांश साहू (केआर एजुकेशन सेंटर) तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में एलिस गोस्वामी (सीलिंग हाउस स्कूल) तीन अंक के साथ विजेता बनीं। स्वस्तिका मिश्रा (मनोरमा एजुकेशन सेंटर) दूसरे और अविका शर्मा (यूनाइटेड पब्लिक स्कूल) तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-11 में अथर्व सिंह और मायरा गुप्ता अव्वल
अंडर-11 बालक वर्ग में अथर्व सिंह (स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल) ने 4.5 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। वेदांश मिश्रा (मदर टेरेसा स्कूल) चार अंक के साथ दूसरे और अहान वर्मा (बिलाबांग हाई स्कूल) चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में मायरा गुप्ता (सीलिंग हाउस स्कूल) तीन अंक के साथ प्रथम, सांनवी ओमर (बिलाबांग हाई स्कूल) तीन अंक के साथ द्वितीय और शांभवी मिश्रा (द चिंतल स्कूल, रतनलाल नगर) तीन अंक के साथ तृतीय रहीं।
अंडर-15 में अध्यांश सिंह ने हासिल किया पहला स्थान
अंडर-15 बालक वर्ग में अध्यांश सिंह (द चिंतल स्कूल) ने 5.5 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। आदर्श गौतम (मदर टेरेसा स्कूल) पांच अंक के साथ दूसरे और शौर्य शाह श्रीवास्तव (एनएलके एकेडमी) पांच अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में एंजेलिना गोस्वामी (मेथाडिस्ट हाई स्कूल) 3.5 अंक के साथ प्रथम रहीं। मिशिता दीक्षित (द चिंतल स्कूल) तीन अंक के साथ दूसरे और अक्षिता गुप्ता (शीलिंग हाउस स्कूल) तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
अंडर-17 में चिन्मय कनोडिया और हिमानी शाह विजेता
अंडर-17 बालक वर्ग में चिन्मय कनोडिया (मेथाडिस्ट हाई स्कूल) ने 3.5 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। आनंद अग्निहोत्री (वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, गोविंद नगर) 3.5 अंक के साथ दूसरे और ऋषि राजपूत (स्कोमिया एकेडमी) तीन अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में हिमानी शाह (सीलिंग हाउस स्कूल) 3.5 अंक के साथ विजेता बनीं। तृषा विश्वकर्मा (स्कोमिया एकेडमी) एक अंक के साथ दूसरे और आयुषी राजपूत (स्कोमिया एकेडमी) एक अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।