कानपुर में 2वीं उत्तर प्रदेश राज्य बधिर क्रिकेट चैंपियनशिप 11 अप्रैल से

 

 

 

  • क्राइस्ट चर्च ग्राउंड में दो दिवसीय प्रतियोगिता, 90 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
  • उद्घाटन 11 अप्रैल को, समापन समारोह में विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित

 

कानपुर, 5 अप्रैल।

बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन, कानपुर मंडल द्वारा 11 से 12 अप्रैल 2026 तक द्वितीय उत्तर प्रदेश राज्य बधिर क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन क्राइस्ट चर्च ग्राउंड में किया जाएगा।

आयोजन सचिव शालिनी श्रीवास्तव के अनुसार, इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से लगभग 90 बधिर क्रिकेट खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे, जो अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

उद्घाटन एवं समापन कार्यक्रम

उद्घाटन समारोह: 11 अप्रैल, प्रातः 9 बजे

समापन समारोह: 12 अप्रैल, दोपहर 2–3 बजे

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

विशिष्ट उपस्थिति

इस अवसर पर डेफ स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी सौरभ श्रीवास्तव (महामंत्री) एवं अनिल कपूर (संयुक्त सचिव एवं टेक्निकल डायरेक्टर) उपस्थित रहेंगे।

साथ ही बधिर स्पोर्ट्स एसोसिएशन, कानपुर मंडल के पदाधिकारी गिरीश चंद्र भगवनानी, सौरभ अग्रवाल एवं अरुण सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Leave a Comment