चैलेन्जर ट्राफी ट्रायल में 150 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

 

Call Now Advertisement

अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करके हमसे सीधे कॉल पर संपर्क कर सकते हैं

कानपुर, 1 जून। कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा आयोजित प्रथम आजाद कुमार जैन चैलेन्जर ट्राफी के लिये कानपुर साउथ मैदान में सम्पन्न हुये दूसरे दिन के ट्रायल में कुल 150 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में चयनकर्ता राहुल सप्रू और चरनजीत सिंह ने खिलाडियों की प्रतिभा को बारीकी से परखा। पहले एवं दूसरे दिन के सम्पन्न हुये ट्रायल के आधार पर अगले चरण का ट्रायल सोमवार 3 जून को प्रातः 6:30 बजे से होगा। यह जानकारी के०सी०ए० सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी है।

Leave a Comment